दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेस वे पर गांव किरंज स्थित टोल प्लाजा पर फरीदाबाद सेक्टर 11 निवासी कार चालक इंजीनियर कनव मित्तल के साथ मारपीट कर बीस हजार रुपए की नकदी लूट के मामले में गिरफ्तार तीन बाउंसरों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद हथीन अदालत में पेश किया गया।
हथीन। दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेस वे पर गांव किरंज स्थित टोल प्लाजा पर फरीदाबाद सेक्टर 11 निवासी कार चालक इंजीनियर कनव मित्तल के साथ मारपीट कर बीस हजार रुपए की नकदी लूट के मामले में गिरफ्तार तीन बाउंसरों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद हथीन अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हथीन टोल नाके पर मारपीट करने वाले बाउंसर हिरासत में हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों से अपराध में शामिल अन्य आरोपियों के नामों का भी पता किया गया है। इसके अलावा लूटे गए बीस हजार रुपए की नकदी को बरामद करने के प्रयास किए गए । मण्डकौला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों का पता चला है। उनके नाम पते पता लग गए हैं। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार करने का प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरन्तर छापे मारे जा रहे हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल डंडा भी बरामद नही हुआ है और न ही नकदी बरामद हुई है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि फरार आरोपियों के पास नकदी एवं डंडा है। इंजीनियर कार चालक कनव मित्तल ने टोल की राशि का भुगतान भी किया हुआ था। इसके बावजूद टोल पर बाउंसरों ने उसके साथ झगड़ा किया और उसको कहा कि टोल नही चुकाया है। इस बारे में भी पुलिस ने बाउंसरों से पूछताछ की है । जांच अधिकारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया बाउंसर दोबारा टोल वसूलना चाहते थे। गिरफ्तार आरोपी बाउंसरो की पहचान नगला जोगियान थाना सेक्टर 58 निवासी विनय एवं दान सिंह एवं गांव दुधौला थाना गदपुरी निवासी तरुण के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों को अपराध स्थित टोल नाके पर ले जाया गया और निशानदेही कराई गई है । गुरुवार को तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया । अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।