Hansi News: समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

अधिकारियों को त्वरित समाधान व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनहित से जुड़े मामलों के निपटारे के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हांसी: प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनहित से जुड़े मामलों के निपटारे के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।dinkar
 
एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर के दौरान स्थानीय मुल्तान कॉलोनी निवासी शशि बाला ने अपनी शिकायत रखते हुए बताया कि उनके मकान के सामने बिजली का पोल लगा हुआ है, जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बिजली के खंभे को हटाने की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके का निरीक्षण कर तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
इसी प्रकार मदनखेड़ी गांव निवासी मंजु ने अपनी शिकायत में बताया कि सिंघवा खास गांव में खेत की जमीन में बने खाल की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर एसडीएम ने संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शहर के वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र सिंह ने फैमिली आईडी में आई त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसडीएम राजेश खोथ ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए चलाई जा रही हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं की सही जानकारी मिले और वे समय पर उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं और लोगों को जागरूक करें।
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad