Kaithal/Gulha Cheeka News: भाजपा राज में विकास की दृष्टि से दस साल पीछे चला गया है उपमंडल गुहला: लखविंद्र किंद्र

भाकियू नेता ने एक बार फिर पोस्टर जारी कर सरकार व प्रशासन पर कसा तंज

Desh Rojana
On

भाकियू जिला प्रभारी व स्थानीय किसान नेता लखविंद्र किंद्र ने कहा कि भाजपा राज में विकास की दृष्टि से जिला कैथल का सबसे महत्वपूर्ण उपमंडल दस साल पीछे चला गया है। भाकियू नेता ने एक बार फिर पोस्टर जारी कर सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

गुहला चीका। भाकियू जिला प्रभारी व स्थानीय किसान नेता लखविंद्र किंद्र ने कहा कि भाजपा राज में विकास की दृष्टि से जिला कैथल का सबसे महत्वपूर्ण उपमंडल दस साल पीछे चला गया है। भाकियू नेता ने एक बार फिर पोस्टर जारी कर सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

poster
भाकियू जिला प्रभारी लखविंद्र किंद्र द्वारा जारी किया गया पोस्टर।

लखविंद्र किंद्र आज यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मानसून की पहली बरसात ने ही विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने बताया कि बरसात से सारा शहर पानी में डूब गया और कई घंटों तक बरसाती पानी की निकासी न होने के चलते सारा शहर प्रदेश का नम्बर वन एक पिकनिक स्पॉट की तरह दिखाई देने लगा। उन्होंने कहा कि गंदगी, सीवरेज ओवरफ्लो, टूटी सड़कों ने बदहाल प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी। किसान नेता ने कहा कि पिछले 2014 से ही गुहला में बाईपास बनाने के दावे हो रहे हैं परंतु आज तक बाईपास नहीं बन सका। टूटी सड़कों लेकर चीका शहर व हलके के लोग हर रोज अपनी छाती पीटते हैं परंतु किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मिनी बाईपास बनाने की घोषणा हुई परंतु सम्बन्धित फाइलों का आज तक कुछ नहीं पता कि कहां हैं? कैथल से चीका तक बनने वाली फोरलैन फाइलों तक ही सीमित है और उसका भी आजतक कोई अतापता नहीं है। कुरुक्षेत्र से होकर चीका तक बनने वाली एक्सप्रेस हाई वे के बारे में भी कोई अधिकारी अपना मुंह तक खोलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग वर्षों से कैथल से पटियाला रेलवे लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं परंतु उनकी आवाज नक्कारखाने में तूति की आवाज बनकर रह गई है। लोगों को पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। शहर में राइस मिल व भ_े व चिमनियां शहर के वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं परंतु अधिकारी चुप बैठे हुए हैं। किसान नेता ने भाजपाई नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए उनकी तुलना जुमले छोडऩे वाले नेताओं से की और मांग की कि विकास के नाम पर वे जनता से धोखा न करें। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे अब चुप न बैठें और प्रशासन, सरकार व भाजपाइयों से जवाब मांगें। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार व प्रशासन ने अब भी गुहला हलका के लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं को नजरन्दाज किया और चुनावी वायदों को पूरा न किया, तो भाकियू लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी और आन्दोलन करेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad