Palwal News : सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित : उपायुक्त
लाभार्थी awards.gov.in/ पोर्टल पर 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पलवल। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इसके लिए लाभार्थी awards.gov.in/ पोर्टल पर जाकर 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या ईए कार्य के क्षेत्र में काम किया हो। डीसी ने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ध्यान :
उपायुक्त ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ कॉरपोरेट संस्थाओं, संस्थान स्वैच्छिक संगठनों, शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन :
पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने देश में शमन, आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, बचाव, प्रक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या इस कार्य क्षेत्र में काम किया हो। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है। जानकारी लेकर इसके लिए लाभार्थी आवेदन कर सकता है और पुरस्कार हासिल कर सकता है।

About The Author
संबंधित समाचार



