Kaithal/ Gulha Cheeka News: एस्ट्रोटर्फ मैदान की मांग को लेकर हाकी नर्सरी के खिलाड़ी परेशान, सरकार से लगाई गुहार: भुक्कल

Desh Rojana
On

स्थानीय हाकी खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों को एस्ट्रोटर्फ मैदान न मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी बलजीत भुक्कल ने बताया कि खिलाडिय़ों और कोच ने कई बार हरियाणा सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई, लेकिन अभी तक सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।  

गुहला चीका। स्थानीय हाकी खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों को एस्ट्रोटर्फ मैदान न मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी बलजीत भुक्कल ने बताया कि खिलाडिय़ों और कोच ने कई बार हरियाणा सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई, लेकिन अभी तक सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।  bhukkal

सांसद नवीन जिंदल से लगाई गुहार:

भुक्कल ने बताया कि हाकी नर्सरी के बच्चों ने हरियाणा सरकार के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से भी मांग की है कि चीका में जल्द से जल्द एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करवाया जाए। खिलाडिय़ों का कहना है कि आधुनिक हाकी अब घास के बजाय एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाती है। मैदान न होने से बच्चों की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही।  

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करना चाहते हैं खिलाड़ी:

उन्होंने बताया कि चीका की नर्सरी से कई प्रतिभावान खिलाड़ी निकले हैं। अगर एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा मिल जाए, तो बच्चे अपनी तैयारी पूरी तरह से कर सकेंगे और देश-विदेश में जाकर हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। अभी खिलाड़ी कच्चे मैदान पर अभ्यास करने को मजबूर हैं, जिससे चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।  

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग:

खिलाडिय़ों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन व खेल विभाग से मांग की है कि एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। उनका कहना है कि सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाएं नहीं मिल रही।  

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad