Nuh Mewat News: बीएलओ इस सप्ताह मतदान केंद्रों पर आयोजित करेंगे बैठक : जिला निर्वाचन अधिकारी
गणना प्रपत्र जमा न करने अथवा भरने से इंकार करने वाले मतदाताओं की दी जाएगी जानकारी
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—79-नूंह, 80-फिरोजपुर-झिरका तथा 81-पुन्हाना—के सभी 655 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए हैं कि वे इस सप्ताह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलए एवं क्षेत्र के गणमान्य मतदाताओं के साथ बैठक आयोजित करें।
नूंह: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—79-नूंह, 80-फिरोजपुर-झिरका तथा 81-पुन्हाना—के सभी 655 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए हैं कि वे इस सप्ताह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलए एवं क्षेत्र के गणमान्य मतदाताओं के साथ बैठक आयोजित करें।

उन्होंने बताया कि इन बैठकों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की जाएगी। साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, तथा डबल वोट (एएसडीडी) श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी और उस पर चर्चा की जाएगी। यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश एएसडीडी सूची में दर्ज हो गया है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 102 नए मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें विधानसभा क्षेत्र 79-नूंह के 201 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त 29 नए मतदान केंद्र, 80-फिरोजपुर-झिरका के 258 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त 27 नए मतदान केंद्र, तथा 81-पुन्हाना के 196 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त 46 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है अथवा उसे भरने से इंकार किया है, उनकी जानकारी भी बैठक में साझा की जाएगी। बीएलए एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ऐसे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर उस पर वर्तमान में खिंचवाया गया रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो लगाकर शीघ्र अपने बीएलओ के पास जमा कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना प्रपत्र जमा नहीं किया जाता है तो संबंधित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, जिससे उन्हें भविष्य में मतदान संबंधी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बीएलए की बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है। बैठक में उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने राजनीतिक दलों के बीएलए को संबंधित बीएलओ द्वारा आयोजित बैठक की सूचना दें तथा बैठक में उपस्थित होकर एसआईआर अभियान की प्रगति रिपोर्ट और एएसडीडी सूची का अवलोकन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने जिले के सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए के माध्यम से बीएलएओ को निर्देशित करें कि वे इस सप्ताह बीएलओ के साथ आयोजित बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के महत्व से अवगत कराते हुए शीघ्र गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा कराने के लिए प्रेरित करें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
राज्य शहर
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार


