Gurugram News: गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जगह-जगह भव्य स्वागत

भारत बना विश्व के एजेंडे को दिशा देने वाला राष्ट्र : अर्चना

Desh Rojana
On

हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अपने गुरुग्राम में भव्य स्वागत कार्यक्रमों से अभिभूत होकर कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के समर्पण भाव से ही पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है।

गुरुग्राम: हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अपने गुरुग्राम में भव्य स्वागत कार्यक्रमों से अभिभूत होकर कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के समर्पण भाव से ही पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। गुरुग्राम पहुंची प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और जयघोष के उद्घोष लगाकर भव्य अभिनंदन किया। रास्ते में लगभग 15 से 20 जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अपने अपने तरीके से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत किया और फिर गुरुग्राम, सेक्टर-17ए स्थित ब्लिस्स प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं अपनी प्रदेश अध्यक्ष का शानदार अभिनंदन किया। IMG_20260620_191612
यहां अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और जनसेवा उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार है। भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी हुई पार्टी है। हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अथक परिश्रम ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया और बूथ अध्यक्षों की जमकर तारीफ की।  
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने बारी-बारी फूल मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। 
शहर में विभिन्न स्थानों पर नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक निर्मल ने अपने युवा साथियों के साथ ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया। विधायक मुकेश शर्मा, न्यू कालोनी मोड पर पंजाब महासंगठन तथा सैनी समाज ने कबीर चौक पर और पूर्व पार्षद दिलीप साहनी के अलावा सेक्टर- 4-7 चौक पर भी प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया। वहीं वैश्य समाज द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।  
 
अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प को और गति मिलेगी:  राव नरबीर 
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को और गति मिलेगी। IMG_20260620_191557
 
 संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: मुकेश शर्मा
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनके गुरुग्राम आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है तथा विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं में डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई मजबूती, व्यापक विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी।
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में पार्टी जन-जन तक अपनी पहुंच और अधिक मजबूत करेगी।
 
ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अरूण यादव, हरविंद कोहली, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, शैलेंद्र पांडे, बेगराज यादव, सिद्धार्थ यादव, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, बोधराज सीकरी, मानेसर नगर निगम डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, मीडिया प्रभारी हितैषी चौधरी के अलावा पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad