Gurugram News: एमजी रोड पर रील के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान की, एफआईआर दर्ज

Desh Rojana
On

एमजी रोड पर स्टंटबाजी का एक खतरनाक मामला सामने आया है। यहां सहारा माल के ठीक सामने सर्विस लेन पर एक काले रंग की महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के बोनेट पर बैठ कर एक युवक ने जानलेवा स्टंट किया।

गुरुग्राम: एमजी रोड पर स्टंटबाजी का एक खतरनाक मामला सामने आया है। यहां सहारा माल के ठीक सामने सर्विस लेन पर एक काले रंग की महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के बोनेट पर बैठ कर एक युवक ने जानलेवा स्टंट किया। मंगलवार सुबह से इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। IMG_20260630_182644
 
वीडियो में दिख रहा है कि रील बनाने और इंटरनेट मीडिया पर लाइक के चक्कर में इस तरह की हरकत की गई। इस स्टंटबाजी ने सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल दिया। सर्विस रोड पर पब, बार और शापिंग माल के कारण यहां काफी भीड़भाड़ रहती है।
वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी की रफ्तार तेज है और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा है, जबकि एक युवक बोनेट पर बैठा हुआ है। एमजी रोड पर पुलिस की निरंतर निगरानी रहती है, इसके बावजूद इस तरह की हरकत से कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच की और आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad