Palwal News: नकल रहित एचटेट परीक्षाएं संपन्न करवाने के लिए निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से करें ड्यूटी का निर्वहन : उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर
जिला में 4 और 5 जुलाई को आयोजित करवाई जाएंगी एचटेट परीक्षाएं
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई और रविवार 5 जुलाई को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
पलवल: उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई और रविवार 5 जुलाई को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीसी के उपरांत उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) भिवानी की ओर से 4 और 5 जुलाई को आयोजित कराई जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा आवश्यक विवरण दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर उसका स्पष्ट प्रिंट अवश्य निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त डा. छिल्लर ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए पलवल जिले में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तरह जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर, बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे आदि प्रबंधन सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर बीएनएस 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत मजबूत सुरक्षा पहरा भी रहेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला में 1517 अभ्यर्थी लेवल-1, 3768 अभ्यर्थी लेवल-2 तथा 1988 अभ्यर्थी लेवल-3 की परीक्षा देंगे।
लेवल-वाइज एचटेट परीक्षा कार्यक्रम :
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि लेवल-3 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा 4 जुलाई 2026 को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, लेवल-2 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) परीक्षा 5 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जिला में बनाए गए हैं 12 परीक्षा केंद्र : उपायुक्त
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां विभिन्न स्तरों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पलवल जिला में एम.वी.एन. यूनिवर्सिटी औरंगाबाद और एस.एन.डी. पब्लिक स्कूल, सोहना रोड में भी दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तथा एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, औरंगाबाद को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सत्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, एन.जी.एफ. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल तथा जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीटीएम प्रीति रावत, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज राजवत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



