Palwal News : एसडीएम भूपेन्द्र सिंह ने लायंस क्लब पलवल की सदस्यता ग्रहण की
पलवल के एसडीएम भूपेन्द्र सिंह ने लायंस क्लब पलवल की सदस्यता ग्रहण की है। वे क्लब द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यो से प्रभावित हुए है। इस मौके पर उन्होने श्रद्वानंद पार्क न्यू कालोनी पलवल में पौधारोपण भी किया।
पलवल। पलवल के एसडीएम भूपेन्द्र सिंह ने लायंस क्लब पलवल की सदस्यता ग्रहण की है। वे क्लब द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यो से प्रभावित हुए है। इस मौके पर उन्होने श्रद्वानंद पार्क न्यू कालोनी पलवल में पौधारोपण भी किया। 
उन्होने बताया कि उनके पिता जी भी लायंस क्लब के सदस्य रहे है और वे लायंस क्लब के नर सेवा नारायण सेवा के कार्यो से काफी प्रभावित है। क्लब की तरफ से प्रधान अजनीत कालडा ने उन्हे पिन लगाकर क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद सभी ने एक एक पौधा लगाया और लोगों के बीच डेस्टबीन भी वितरित किए। कार्यक्रम में रिजन चेयरमैन मनीष जैन भी उपस्थित रहे। उन्होने कहा कहा कि पेड लगाना आसान है परन्तु उनकी देखभाल करना बेहद मुश्किल है। इसलिए पौधे चाहे कम लगाओ परन्तु केवल वही व्यक्ति पौधारोपण करे जो उसे पाल भी सके। मुझे खुशी है कि लायंस क्लब में ऐसे सदस्य है जो न केवल पेड पौधो की महत्ता को समझते है बल्कि उन्हे पालने का भी जज्बा रखते है। इस मौके मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, पंजाबी सभा पलवल के अध्यक्ष देवी दयाल मक्कड, लोकनाथ कालडा, नारोत्तम गर्ग, बंसीधर मखीजा, राजेन्द्र कालडा, नितिन जैन, रवि कौशिक, कनुज खुराना, संजय खत्री, पराग कालडा, राजदीप सिंह, निपुन मलिक, इंदू कालडा, सुशील कथूरिया, अमित चुटानी, राहुल डंग, पुनित कालडा, डा. प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



