Gurugram News: जीयू और वजीराबाद रोड़ की सर्विस लेन का होगा कायाकल्प

दोनों मुख्य सड़कों के साथ साथ कुल 6 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन का होगा विशेष सुधार कार्य तथा किया जाएगा जीर्णोद्धार

Desh Rojana
On

गुरुग्राम में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड़ और वजीराबाद रोड़ की सर्विस लेनों की विशेष मरम्मत करके इनकी कायाकल्प करेगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है । 

 गुरुग्राम: गुरुग्राम में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड़ और वजीराबाद रोड़ की सर्विस लेनों की विशेष मरम्मत करके इनकी कायाकल्प करेगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है ।
 
gurugram mahanagar
 
 
पैदल यात्रियों को बेहतर मिलेंगी सुविधाएं
इस संबंध में जानकारी देते हुए जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड़ और वजीराबाद  रोड़ की सर्विस लेनों की  कुल लगभग 6 किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों को सुधारा जाएगा, जिससे इनके साथ बसे रिहायशी सेक्टरों में रहने वाले लोगों को तो फायदा होगा ही, अन्य शहर वासियों को भी स्थानीय यातायात अधिक सुचारु होने से लाभ होगा । इसके अलावा, पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा बरसाती पानी निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी।
 
 दो अलग-अलग परियोजनाओं के तहत कार्य
ये कार्य दो अलग-अलग परियोजनाओं के तहत किए जाएंगे। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सामने से गुजरने वाली सड़क (सेक्टर 52/57 विभाजक मार्ग) तथा वजीराबाद को जाने वाली सड़क (सेक्टर 51/57 विभाजक मार्ग) पर दोनों ओर लगभग 1.5-1.5 किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों की विशेष मरम्मत करके इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा । इस प्रकार,  दोनों सड़कों के दोनों ओर बनी कुल लगभग 6 किलोमीटर लंबाई की सर्विस लेनों की हालत सुधारी जाएगी। इस पर लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी ।
 मीणा ने कहा कि इन दोनों मुख्य सड़कों का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग करते हैं। गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड़, जो आर्टेमिस ट्रैफिक लाइट से शुरू होकर गुरुग्राम विश्वविद्यालय तक के महत्वपूर्ण हिस्से को जोड़ती है, तथा वजीराबाद रोड़ के दोनों ओर स्थित सर्विस लेन बेहतर होने से आसपास के अनेक आवासीय सेक्टरों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुंच अधिक सुगम होगी। साथ ही स्थानीय यातायात के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होने से मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।
उन्होंने कहा कि इन सर्विस लेनों का सर्वे करवाने पर पाया गया कि कई स्थानों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है या अनधिकृत पार्किंग बना रखी है, जिससे आवागमन में अवरोध पैदा होते हैं, उन सभी अवरोधों को भी हटाया जाएगा, ताकि पूरी सड़क का सही उपयोग हो सके और यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित हो ।
 मीणा ने बताया कि अलग अलग गति से चलने वाले वाहनों के लिए नई लेन मार्किंग भी की जाएगी, जिससे यातायात अधिक अनुशासित बनेगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad