Gurugram News: ऐलान मॉल के पास मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Desh Rojana
On

सेक्टर 89 में ऐलान मॉल के पास जंगल में शुक्रवार की देर रात एक महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गुरुग्राम : सेक्टर 89 में ऐलान मॉल के पास जंगल में शुक्रवार की देर रात एक महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बदबू आने पर सेक्टर 93 पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी थी।moeJGfp7
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 42 साल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-83 स्थित जंगल क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जो काफी हद तक सड़ी-गली अवस्था में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। डीसीपी ईस्ट करण गोयल सहित थाना प्रबंधक, अपराध शाखाओं, एफएसएल तथा सीन-ऑफ-क्राइम टीमों द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतका की पहचान करने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इसके अतिरिक्त मृतका के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु इश्तेहार प्रकाशित करवाए गए तथा ज़िपनेट  सहित अन्य माध्यमों से सूचना साझा की गई। साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को भी उक्त मृतका की जानकारी उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
शव एवं घटनास्थल के निरीक्षण से महिला की मृत्यु के कोई सटीक व पुख्ता कारण, साक्ष्य या जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मृतका की पहचान करने, उसकी मृत्यु के कारणों का पता लगाने तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करके मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad