Kaithal News: चीका मंडी में अज्ञात चोरों द्वारा एक आढती के घर से सोना व चांदी के गहनों सहित नकदी व अन्य सामान लेकर फरार

आढ़ती के अनुसार चोरों ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी को दिया अंजाम

Desh Rojana
On

बीती रात यहां चीका मंडी में अज्ञात चोरों द्वारा एक आढ़ती के घर से सोने व चांदी के गहने, 22 लाख रुपए नकदी व अन्य सामान चोरी करके फरार होने का समाचार मिला है। चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

गुहला चीका। बीती रात यहां चीका मंडी में अज्ञात चोरों द्वारा एक आढ़ती के घर से सोने व चांदी के गहने, 22 लाख रुपए नकदी व अन्य सामान चोरी करके फरार होने का समाचार मिला है। चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। चोरी का शिकार हुए संबंधी आढ़ती ने बताया कि वह चोरी वाली रात को दिन में दोपहर को अपने परिवार सहित चीका से बाहर अपनी बीमारी के चलते अपने टेस्ट करवाने के लिए गया था, जिसके बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता था। आज सुबह उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि उसके घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है, जिसके बाद वह तुरंत चंडीगढ़ से चीका के लिए चल दिया और जैसे ही उसने अपने घर में प्रवेश किया, तो उसने देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी आदि के ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। चोरी हुए सामान की जानकारी देते हुए संबंधी व्यक्ति ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए, जिन्होंने अपना बोल्ट मोटरसाइकिल उनके घर से काफी दूर खड़ा कर दिया। जो कि पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है।

reply
चोरी के लिए घर में प्रवेश करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर।

आढ़ती ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर की साइड वाली दीवार से लांघ कर घर में प्रवेश हुए। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे सारे सामान को उथल-पुथल किया और अलमारियों के ताले तोड़े। इस दौरान चोर लगभग 50-60 तोले के सोने चांदी के गहने, 22 लाख रुपए नकदी व कुछ अन्य सामान चोरी कर करके ले गए। यानी लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी को इंजाम दे गए। उन्होंने बताया कि चोर घर के अन्दर एक द्वार पर लगे बड़े कैमरे को भी डीवीआर  समझकर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि तीनों चोर बैग लिए हुए थे, जो उन्होंने अपने कंधे पर डाले हुए थे और तीनों चोरों ने मुंह सिर कपड़े के साथ बांधे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों की हर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। अब देखना यह है कि पुलिस उक्त आज्ञात चोरों को पकडऩे में कितने समय में कामयाब होती है

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad