Faridabad News: जेल में बंद युवक की मौत, प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

Desh Rojana
On

जेल के भीतर एक 25 वर्षीय विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि अधिकारियों ने इन दावों से इनकार किया है।

फरीदाबाद: फरीदाबाद की नीमका जेल से सोमवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने जेल प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग तक को हिला कर रख दिया है।276a5e45-879d-43b8-9d16-1b8b42e9aa5dजेल के भीतर एक बंदी दवारा आत्महत्या किये जाने क घटना सामने आई है, जिसमे मृतक की पहचान गाज़ीपुर निवासी 25 वर्षीय ऋतिक उर्फ़ रांकित भड़ाना के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 11 महीनो से जेल में कैद था। जानकारी के मुताबिक, ऋतिक कई आपराधिक मामलों में विचाराधीन था और उसके खिलाफ मारपीट व हत्या समेत करीब 16 केस दर्ज थे।बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उसे जेल परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार और सोमवार  बीच  रात उसने अस्पताल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब जेल स्टाफ को उसके लापता होने की खबर मिली तो तलाश शुरू की गई और कुछ ही देर में अस्पताल के बाथरूम में उसका शव फंदे से लटका मिला।31c76263-831c-4217-9b2b-7fd6bc4f4b81जेल डिप्टी साजिद खान मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेजा गया। मामले ने उस वक्त और गंभीर मोड़ ले लिया, जब मृतक के भाई राजेश ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।  कि ऋतिक को जेल के अंदर प्रताड़ित किया जाता था और जेल डिप्टी द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। वहीं, जेल डिप्टी साजिद खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जेल में सभी बंदियों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और ऋतिक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। और आपको बात दें की यह कोई पहला मामला नहीं है। नीमका जेल बीते कुछ महीनों से लगातार विवादों में रही है। फरवरी 2026 में हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या, मार्च 2026 में कैदियों के बीच विवाद के दौरान खौलता तेल फेंके जाने की घटना और वर्ष 2025 में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौतये सभी घटनाएं जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर पहले से ही सवाल खड़े कर चुकी थीं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad