Nuh Mewat News : नूंह पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
जिला पुलिस नूंह में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में 10 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नूंह। जिला पुलिस नूंह में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में 10 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार निरीक्षक जितेंद्र को थाना शहर नूंह से स्थानांतरित कर थाना तावडू का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को थाना शहर तावडू से थाना सदर पुन्हाना का प्रबंधक बनाया गया है। निरीक्षक विनोद कुमार को अपराध जांच शाखा तावडू से अपराध जांच शाखा नूंह का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार निरीक्षक कुलदीप को पुलिस लाइन नूंह से थाना शहर नूंह का प्रबंधक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक सुनील को पुलिस लाइन नूंह से सीएस स्टाफ नूंह का प्रभारी लगाया गया है। उप-निरीक्षक प्रदीप को अपराध शाखा पुन्हाना से अपराध जांच शाखा तावडू का प्रभारी बनाया गया है। उप-निरीक्षक पवन कुमार को थाना रोजकामेव से अपराध जांच शाखा पुन्हाना तथा उप-निरीक्षक नरेंद्र को थाना रोजकामेव से ट्रैफिक थाना मांडीखेड़ा का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उप-निरीक्षक महेंद्र को अपराध जांच शाखा नूंह से स्थानांतरित कर सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक सुभाष को थाना सदर पुन्हाना से थाना सदर फिरोजपुर झिरका का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की कार्यशैली में सुधार, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन लगातार पुलिस की छवि सुधारने और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रवक्ता के अनुसार कई बार किसी अधिकारी के लंबे समय तक एक ही स्थान पर कार्यरत रहने से शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों एवं पुलिस इकाइयों में भी तबादलों की संभावना है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी जल्द बदलाव किया जा सकता है।

About The Author
संबंधित समाचार



