Faridabad News : स्वच्छता ही स्वागत अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं भारतीय जनता पार्टी के "स्वच्छता ही स्वागत" अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, नगर निगम पार्षद वार्ड-44 प्रदीप टोंगर, मंडल अध्यक्ष रिंकू सैनी, मंडल प्रभारी सुनीता बघेल, पूर्व मंडल प्रभारी स्वराज भाटी, संजय सैनी, पवन नागर, संजू एवं श्रीकृष्णा नागर सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं भारतीय जनता पार्टी के "स्वच्छता ही स्वागत" अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, नगर निगम पार्षद वार्ड-44 प्रदीप टोंगर, मंडल अध्यक्ष रिंकू सैनी, मंडल प्रभारी सुनीता बघेल, जिला संयोजक स्वराज भाटी, संजय सैनी, पवन नागर, संजू एवं श्रीकृष्णा नागर सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत का निर्माण संभव है। पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर जीवन का हिस्सा बनाना होगा। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही इस जनआंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश सह-संयोजक, "स्वच्छता ही स्वागत" अभियान, भाजपा वीर ममता चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वच्छता सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह स्वयं स्वच्छता अपनाए और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करे, ताकि स्वच्छ भारत का संकल्प साकार हो सके।" कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का इस अभियान को सफल बनाने में दिए गए सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया।

About The Author
संबंधित समाचार



