Palwal News: मित्तल क्लासेज द्वारा JEE टॉपर्स के सम्मान में निकलेगी भव्य विजय यात्रा
मित्तल क्लासेज द्वारा JEE Main एवं JEE Advanced 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में 08 जून 2026 को प्रातः 8 बजे भव्य “विजय यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
मित्तल क्लासेज द्वारा JEE Main एवं JEE Advanced 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में 08 जून 2026 को प्रातः 8 बजे भव्य “विजय यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
इस यात्रा में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर संस्थान एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष मित्तल क्लासेज के विद्यार्थियों ने JEE Main एवं JEE Advanced में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 671 इंडिया रैंक के साथ बीस विद्यार्थियों ने आईआईटी मे प्रबेश निश्चित किया हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को उत्सव के रूप मे मनाने के लिए यह विजय यात्रा निकाली जाएगी। जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल सके।
यह विजय यात्रा 08 जून 2026 को प्रातः 8 बजे मित्तल क्लासेज से प्रारम्भ शहर से होते हुए मित्तल क्लासेज तक जाएगी। यात्रा के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को समानित किया जाएगा। संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शहर के गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। मित्तल क्लासेज निरंतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मित्तल क्लासेज ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस विजय यात्रा में शामिल होकर सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करें।

About The Author
संबंधित समाचार



