Faridabad News : विधायक मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर यज्ञ हवन किया

Desh Rojana
On

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ स्थित प्राचीन माता पथवारी मंदिर में विशेष यज्ञ-हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन आरंभ किया गया।

बल्लभगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ स्थित प्राचीन माता पथवारी मंदिर में विशेष यज्ञ-हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन आरंभ किया गया। b

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के इस प्राचीन माता पथवारी मंदिर का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक दौरे के दौरान बल्लभगढ़ आगमन पर अपने संबोधन की शुरुआत माता पथवारी मंदिर का स्मरण करते हुए की थी। आज इसी पवित्र स्थल पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की कामना के साथ यज्ञ-हवन किया गया है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और देश आत्मनिर्भरता, विकास एवं जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। यज्ञ-हवन कार्यक्रम में पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, पार्षद रवि भगत, पार्षद योगेश शर्मा, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, पारस जैन, हुकम सिंह भाटी, अनुराग गर्ग,पूर्व पार्षद बुद्धा सैनी, पूर्व पार्षद हर प्रसाद गौड़, भगवान दास गोयल, कार्तिक वशिष्ठ, मार्केट प्रधान प्रेम खट्टर, मनोज गोयल, कुलदीप मथारू, संजय जांगिड़, नंदकिशोर वैष्णव, राजकुमार शर्मा, रमेश भारद्वाज, सुनील शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, गौरव विरमानी, राजन छाबड़ा, रोशन लाल ढूंढ़ेजा, बिट्टू पंजाबी, वीरेंद्र मनचंदा, सुभाष लांबा, स्वराज भाटी, सुषमा यादव, अंबिका शर्मा, पुष्पा शर्मा, टीना पराशर, राजेंद्र शर्मा, विनोद अग्रवाल, सुनील शास्त्री, राजू धारीवाल, लक्ष्य मंगला, खेमचंद शर्मा, शिव प्रसाद गौड़, लोकेश गांधी, हुकम बघेल, जगदीश ठाकुर, बबली प्रधान, पीके शर्मा, उद्यम अधाना, पवन कुमार, राजू गोयल, पूर्व पार्षद जगत लखमीचंद भारद्वाज, जगत भूरा, केएल वशिष्ठ, पीएल शर्मा, सुमित गर्ग, कुशल ठाकुर, नवीन चेची, संजय गुप्ता, अशोक विरमानी, अशोक मंगला, सुनील कौशिक, पंडित बांके बिहारी, कर्मबीर सिंह, चनम भाटिया, संजीव मित्तल, संजय गुप्ता, अभिषेक दीक्षित, चंदर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad