Mewat/ Tawdu News: तेज रफ्तार कार का कहर,छारोडा बस स्टैंड पर खड़ी तीन मारुति कार एक पिकअप सहित तीन मोटर साईकिलो में मारी टक्कर, तीन गंभीर

Desh Rojana
On

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूंह रोड स्थित गांव छारोडा बस स्टैंड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार की चपेट में तीन वाहन आ गए, जिनमें एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल भी शामिल है।

तावडू। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूंह रोड स्थित गांव छारोडा बस स्टैंड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार की चपेट में तीन वाहन आ गए, जिनमें एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल भी शामिल है। टक्कर के कारण चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

car 1car bike

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही कार चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण अनियंत्रित हो गई और बस स्टैंड स्थित एक टाइल्स शोरूम के सामने खड़ी गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर के बाद कार आगे बढ़ते हुए सरपंच कार्यालय के परिसर तक जा पहुंची और कार्यालय को भी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है
 
नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना प्राप्त होते ही तावडू सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।police1213
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad