Rewari News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी का दो दिन का रेवाड़ी दौरा
संगठन मजबूती के लिए करेंगे मंथन
प्रदेश कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी संजय दत्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ 1 और 2 अगस्त को रेवाड़ी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले के शहरी, ग्रामीण तथा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ अलग-अलग बैठकों में संवाद कर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
रेवाड़ी। प्रदेश कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी संजय दत्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ 1 और 2 अगस्त को रेवाड़ी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले के शहरी, ग्रामीण तथा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ अलग-अलग बैठकों में संवाद कर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुभाष छावड़ी और शहरी अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश अनुसार यह दौरा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और कार्यकतार्ओं की राय जानने के उद्देश्य से हो रहा है।
इन दोनों दिन नए प्रदेश प्रभारी संजय दत्त कार्यकतार्ओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को शाम 6:45 बजे से 8:30 बजे तक जिमखाना क्लब में जिला शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ बैठक होगी। 2 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से संवाद होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अगली सुबह 10:45 बजे से 12:30 बजे तक रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक कोसली विधानसभा क्षेत्र तथा दोपहर 2:45 बजे से सायं 4:30 बजे तक बावल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



