Palwal News : पतंजलि के सभी संगठनों द्वारा यज्ञ के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया

Desh Rojana
On

इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति पतंजलि किसान सेवा समिति युवा भारत द्वारा जिले में जगह-जगह पर यह पर्व मनाया गया।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के नेतृत्व में आज बड़ी धूमधाम से पतंजलि के सभी संगठनों द्वारा यज्ञ के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति पतंजलि किसान सेवा समिति युवा भारत द्वारा जिले में जगह-जगह पर यह पर्व मनाया गया। aa

पलवल की मोती कॉलोनी पार्क में भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी जगदीश रावत के नेतृत्व में यह पर्व मनाया गया जहाँ हवन किया गया वह संगठन द्वारा अन्य कार्यक्रम किए गए। भारत स्वाभिमान जिला पटवारी हेमदत्त शास्त्री और पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सुधीर रावत ने सभी कार्यकर्ता एवं प्रभारियों को बधाइयां दीं। होटल में महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी शशि चौहान भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी राम अवतार एवं उदय पाल के नेतृत्व में रेस्ट हाउस की योग कक्षा में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोहन पाल शास्त्री द्वारा हवन किया गया। राम अवतार जी ने सभी से योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर योग शिक्षक सतीश मित्तल, लोकेश आर्य, प्रेमलता, मोनिका गुप्ता के साथ साथ रीना प्रिया उषा लक्ष्मी रजनी कमल सफेदी पुष्पा गंगा बबीता कांता विमला स्नेहलता गायत्री सीमा सुनील नितिन आदि सैकड़ो योग साधकों ने भाग लिया

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad