Faridabad News : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सेक्टर-12 पेबल डाउनटाउन मॉल में विशेष तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन

तिरंगे के रंगों और इतिहास से रूबरू हो रहे विद्यार्थी और युवा

Desh Rojana
On

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद मूर्ति दलाल के नेतृत्व में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा सेक्टर-12 स्थित पेबल डाउनटाउन मॉल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

फरीदाबाद। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद मूर्ति दलाल के नेतृत्व में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा सेक्टर-12 स्थित पेबल डाउनटाउन मॉल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में आमजन, युवाओं, विद्यार्थियों और परिवारों का उत्साहपूर्ण सहभाग देखने को मिल रहा है। c

प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इतिहास, उसके निर्माण, रंगों के महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे की भूमिका को आकर्षक चित्रों, जानकारीपूर्ण प्रदर्श पैनलों और संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। आगंतुकों को प्रदर्शनी के माध्यम से तिरंगे से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय ध्वज की प्रेरणादायी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हो रही है। पेबल डाउनटाउन मॉल में लगी यह विशेष प्रदर्शनी आगामी दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। अभियान के माध्यम से जिले में राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का सकारात्मक वातावरण और अधिक सशक्त होता दिखाई दे रहा है। डीसी ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए है। आमजन इन प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट https://harghartiranga.com पर अपलोड कर सकते है। डीसी आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद जिलावासियों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने घरों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही यह अभियान एक व्यापक जन-अभियान का रूप लेगा। साथ ही अपनी फोटो हर घर तिरंगा पोर्टल पर भी अपलोड करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad