Palwal News : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर GGDSD कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

Desh Rojana
On

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पलवल में शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पलवल। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पलवल में शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। bb

अभियान के तहत सोशल मीडिया प्रचार, राष्ट्रीय ध्वज एवं विभाजन विभीषिका से संबंधित क्विज, जिला स्तरीय ‘मेरा भारत, मेरा अभियान’ फ्लैग रोल एवं फ्लैग अनरोल कार्यक्रम में सहभागिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं युवा रेड क्रॉस (YRC) प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों का स्वागत करते हुए विभाजन की त्रासदी को स्मरण किया और विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी श्री नारायण सिंह, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य, रहे। विभाजन के समय वे स्वयं हाई स्कूल के विद्यार्थी थे और उस दौर की परिस्थितियों के प्रत्यक्ष साक्षी रहे हैं। उनके अनुभव और उस समय की स्मृतियों को देखते हुए महाविद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके अनुभवों ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष बना दिया। मुख्य वक्ता श्री त्रिलोक चंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धतीर ने विभाजन विभीषिका के ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1947 का विभाजन केवल देश का भौगोलिक विभाजन नहीं था, बल्कि लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली एक मानवीय त्रासदी थी। उन्होंने विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेते हुए आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमन कुमार ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन NSS यूनिट-2 की प्रभारी डॉ. वनिता ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा रेड क्रॉस की प्रभारी डॉ. रुचि शर्मा, एन एस एस प्रभारी डॉ. वनिता एवं डॉ. जितेंद्र तथा NCC अधिकारी डॉ. मनीषा अग्रवाल एवं डॉ रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।इस अवसर पर प्रो. डॉ. मंजुला बत्रा, डॉ. रेनू रानी, डॉ. अंजू, प्रो. डॉ. कांता रानी, डॉ. हरदीप, डॉ. नरेश एवं श्री प्रवीण सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एन एस एस यूनिट 1 के प्रभारी डॉ जितेंद्र ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने की शपथ एवं संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।