Palwal News : स्वच्छता पखवाड़ा: MY Bharat द्वारा जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने लिया स्वच्छ भारत का संकल्प
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) पलवल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 अगस्त 2026) के तहत जिलेभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जा रहा है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) पलवल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 अगस्त 2026) के तहत जिलेभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी कड़ी में जिला पलवल के ग्राम पंचायत बामनीखेड़ा में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता रैली व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता सेमिनार के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हथीन व होडल खंड के SM कॉन्वेंट स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता, NGF डिग्री कॉलेज में क्विज व भाषण प्रतियोगिता, होडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी MY Bharat के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि MY Bharat के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से दैनिक जीवन में स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करना है। स्वच्छता पखवाड़ा में प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर में नेहा शर्मा, सरपंच मुकेश कुमार, NSS इकाई इंचार्ज विजयलक्ष्मी, लक्ष्मी, रविकांत, वीरेंद्र, यशपाल, ऋतु, निशा सहित आदि गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



