Rewari News: इनसो के छात्र नेता रवि मसीत कांग्रेस में शामिल

13 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय थे रवि

Desh Rojana
On

युवा और छात्र राजनीति में गत 13 वर्षों से लगातार सक्रिय रहे रवि मसीत ने आज इनसो से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

रेवाड़ी। युवा और छात्र राजनीति में गत 13 वर्षों से लगातार सक्रिय रहे रवि मसीत ने आज इनसो से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हरियाणा के युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता की आवाज को और अधिक मजबूती के साथ उठाना है। उनके साथ इनसो के पूर्व जिला अध्यक्ष युगल यादव और सैंकड़ों  अन्य युवाओं ने भी आज ही कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
 
student2
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad