Mewat Taudu News: तावडू सदर थाने की हेड कांस्टेबल 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी ने थाना परिसर में की कार्रवाई
फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को नूंह जिले के तावडू सदर थाना परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तैनात हेड कांस्टेबल प्रियंका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना परिसर में बने महिला कक्ष में की गई और करीब 3 घंटे तक चली।
तावड़ू। फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को नूंह जिले के तावडू सदर थाना परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तैनात हेड कांस्टेबल प्रियंका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना परिसर में बने महिला कक्ष में की गई और करीब 3 घंटे तक चली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला लगभग 4 महीने पहले तावडू उपमंडल के एक गांव से एक युवती के लापता होने से जुड़ा है। जांच के दौरान युवती फरीदाबाद के धौज गांव में एक महिला के मकान से बरामद हुई थी। पुलिस ने गुमशुदगी के इस मामले में उक्त महिला को भी आरोपी बनाया था। आरोप है कि मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल प्रियंका ने आरोपी महिला से केस से नाम हटवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।परेशान महिला ने इसकी शिकायत फरीदाबाद एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने बुधवार को जाल बिछाया और तावडू सदर थाने के महिला कक्ष में 15 हजार रुपये लेते समय प्रियंका को दबोच लिया। टीम ने मौके से नगद 15 हजार रुपये भी बरामद किए।
एसीबी अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का नाम अफसाना है। तावडू सदर थाने में दर्ज मुकदमे से नाम हटवाने के एवज में पहले 5 हजार रुपये लिए जा चुके थे और बुधवार को 15 हजार रुपये और मांगे गए थे। शिकायत मिलने पर एसीबी ने कार्रवाई कर उसे रिश्वत सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेड कांस्टेबल के कंप्यूटर और दस्तावेज भी महिला मित्र कक्ष से बरामद किए गए हैं। एसीबी ने फिलहाल हेड कांस्टेबल प्रियंका को ही गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Nuh Mewat News: रोजका मेव के गांव उदाका के जोहड़ में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका


