Farukhnagar News: फरुखनगर तहसील में तीन माह से इंतकाल लंबित, लोगों ने सौंपा ज्ञापन

राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए परेशान लोग, 15 दिन में समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी

Desh Rojana
On

फरुखनगर तहसील में पिछले करीब तीन महीनों से इंतकाल दर्ज नहीं होने के कारण जमीन संबंधी कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए लोग लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

फरुखनगर:  फरुखनगर तहसील में पिछले करीब तीन महीनों से इंतकाल दर्ज नहीं होने के कारण जमीन संबंधी कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए लोग लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-20 at 10.44.09 PM

समस्या को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मांकडोला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, किसानों और आमजन ने तहसीलदार सज्जन सिंह के माध्यम से प्रदेश के राजस्व विभाग के वित्त सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित इंतकालों का जल्द निपटारा करने के साथ पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग की गई।
धर्मेंद्र मांकडोला ने कहा कि करीब तीन महीने से इंतकाल दर्ज नहीं होने के कारण लोगों के जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पटवारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल और उनकी मांगों का समर्थन करने की बात भी कही।
मांकडोला ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर लंबित इंतकालों का निपटारा नहीं किया गया, तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर कर सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
वहीं, तहसीलदार सज्जन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश राव एडवोकेट, मनोज यादव एडवोकेट, रोहताश नंबरदार, देवेंद्र पातली, गोलू, श्रीपाल चौहान, मुकेश सैनी, दीपक, हितेश और अशोक पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad