Tawdu Nuh News: तावडू अनाज मंडी में थार पर चढ़कर शराब पीते युवक ने मचाया हुड़दंग, तेज म्यूजिक और गाली-गलौज पर गिरफ्तार

Desh Rojana
On

शहर थाना पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र में शराब के नशे में थार गाड़ी की छत पर चढ़कर हुड़दंग मचाने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर आमजन की शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

तावडू: शहर थाना पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र में शराब के नशे में थार गाड़ी की छत पर चढ़कर हुड़दंग मचाने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर आमजन की शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त पुलिस गश्त पर अनाज मंडी तावडू में थी। इसी दौरान एक थार गाड़ी में बैठा युवक शराब पी रहा था और तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा था। युवक गंदी-गंदी गालियां दे रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों को परेशानी हो रही थी।

WhatsApp Image 2026-08-21 at 12.03.43 AM (2)

पुलिस जब युवक के पास पहुंची तो वह हाथ में शराब की बोतल लेकर नीचे उतरा और पुलिस को देखकर बोतल गट-गट पीने लगा। पुलिस द्वारा बोतल छीनने का प्रयास करने पर आरोपी ने खाली बोतल सड़क पर पटककर फोड़ दी और कहा कि "पुलिस मेरा क्या बिगाड़ेगी"। इसके बाद पुलिस ने साथी मुलाजिमों की मदद से उसे काबू किया,पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वकील पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी गांव कांगरका, थाना सदर तावडू बताया। तावड़ू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपी ने सड़क पर शराब पीकर, तेज म्यूजिक बजाकर और गाली-गलौज कर आमजन की शांति भंग की है। इस संबंध में थाना शहर तावडू में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर थार गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad