Faridabad News : एनपीटीआई में सेनेगल के प्रतिभागियों के लिए पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Desh Rojana
On

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), सेक्टर-33, फरीदाबाद में सेनेगल स्थित Sendou Power Station के प्रतिभागियों के लिए पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन एवं ऑपरेशंस विषय पर चार सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

फरीदाबाद। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), सेक्टर-33, फरीदाबाद में सेनेगल स्थित Sendou Power Station (CES) के प्रतिभागियों के लिए पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन एवं ऑपरेशंस विषय पर चार सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। b

कार्यक्रम का शुभारंभ हेमंत जैन, महानिदेशक, एनपीटीआई एवं सदस्य (ग्रिड ऑपरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन), केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) तथा डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (प्रशिक्षण), एनपीटीआई द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हेमंत जैन ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत और सेनेगल के बीच तकनीकी सहयोग एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पावर प्लांट संचालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किए जाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पावर प्लांट संचालन, अनुरक्षण एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह पहल ऊर्जा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण तथा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एनपीटीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. महेंद्र सिंह, उप निदेशक; राहुल पांडे, उप निदेशक तथा अनुराग राय, सहायक निदेशक, एनपीटीआई द्वारा किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad