Palwal news: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल आयोजित
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया।
पलवल: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया।

रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो तथा अन्य प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। फाइनल रिहर्सल 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
.jpeg)
जिला प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढक़र भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज, डा. मोनिका डी.पी, राजबीर जी, ए.ई.ई.ओ, जसवीर, अनीता आदि उपस्थित रहे।




