Nuh Tawdu News: नूंह के खंड तावड़ू के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

- स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नूंह जिले के खंड तावड़ू के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

नूंह: हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नूंह जिले के खंड तावड़ू के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस नए सरकारी संस्थान में वार्षिक 60 सीटें स्वीकृत की गई हैं, जिससे मेवात और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही इलाके में उच्च स्तरीय नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का सीधा अवसर मिलेगा।
 
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस दूरगामी परियोजना को दी गई हरी झंडी पर उनका सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नूंह जैसा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगारोन्मुखी शैक्षणिक संस्थानों की प्रतीक्षा कर रहा था। गांव दादू में इस कॉलेज की स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैयार होगा, बल्कि क्षेत्र के प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य केंद्रों को कुशल जनशक्ति मिलेगी। विशेषकर स्थानीय बेटियों के लिए यह संस्थान वरदान साबित होगा, जिन्हें अब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूरदराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
 
arti rao
 
राज्य सरकार का यह निर्णय नूंह जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीण इलाकों में आधुनिक चिकित्सा नेटवर्क का विस्तार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि यह नर्सिंग कॉलेज न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य मानकों को ऊंचा उठाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलकर पूरे इलाके के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad