Kurukshetra News: कावड यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरुर करवाएं श्रद्धालु: एसपी चन्द्र मोहन

Desh Rojana
On

सावन माह में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के जिला पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। हरियाणा और दूसरे राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र कावड़ लेने हरिद्वार जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिये पुलिस द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र । सावन माह में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के जिला पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। हरियाणा और दूसरे राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र कावड़ लेने हरिद्वार जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिये पुलिस द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने कावड यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

chander mohan 123

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने बताया कि 30 जुलाई से पवित्र कावड़ यात्रा शुरू होगी जिसके लिए हरियाणा और दूसरे राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र कावड़ लेने हरिद्वार जाएंगे। पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि कावड़ लाने वाले या हरिद्वार जाने वाले सभी श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन अपने सम्बंधित थाना में अवश्य करवाकर जाऐं और अपनी आईडी साथ लेकर जाएं ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जैसे क्रिकेट बैट, हॉकी स्टीक, डंडा-लाठी, गैस सिलेंडर या अन्य किसी प्रकार का हथियार व नशीला पदार्थ साथ लेकर व नशे का सेवन करके ना जाएं। इसके अतिरिक्त वाहनों से यात्रा करके कावड लेने जाने वाले कावडियों से अपील की गई है कि कोई भी श्रद्धालु उंची आवाज में बजने वाला म्यूजिक सिस्टम अपने वाहन पर ना लगाएं। ऐसा करने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad