Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर युवको को बंधक बनाकर पैसे ऐंठने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल।
विदेश भेजने के नाम पर युवको को बंधक बनाकर पैसे ऐंठने के मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई शमशेर की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव थुआ जिला जींद निवासी रमेश को नेपाल सनोली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर युवको को बंधक बनाकर पैसे ऐंठने के मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई शमशेर की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव थुआ जिला जींद निवासी रमेश को नेपाल सनोली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव करोड़ा निवासी वेदपाल की शिकायत अनुसार दिसंबर 2018 से उसकी जान पहचान गांव थुआ जिला जींद निवासी रमेश के साथ थी। आरोपी रमेश ने फरवरी 2021 उसे कहा कि वह विदेश भेजने का कार्य करता है। वह उसके बेटे भूपेंद्र को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 42 लाख रुपये लगेंगे। कई दिन बाद रमेश फिर उसके घर गांव करोड़ा में आया और भूपेंद्र व उनके पड़ोसी राजेश को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये में बात तय की।
आरोपी रमेश ने विश्वास दिलाया कि एक महीने के अंदर दोनों युवकों को विदेश भेज देगा। 19 जून 2021 आरोपी उनके घर आया और पांच लाख 50 हजार रुपये ले गया। 22 अक्टूबर 2021 को रमेश व उसकी पत्नी अनीता फिर घर आए और कहने लगे बच्चों का वीजा लग गया और ढाई लाख रुपये ले गए। इसी प्रकार और राशि लेकर वे दोनों युवकों को दिल्ली से कलकता ले गए जहां 3-4 दिनों तक होटल में ठीक-ठाक रखा। फिर कहने लगा कि अमेरिका की टिकट हो गई है। आरोप है कि दोनों युवकों को फर्जी टिकेट दिखाकर इको पार्क कोलकाता में किडनैप किया गया व ज्यादा मारपीट की गई। उनकी कनपटी पर गन रखकर बुलवाया गया कि वे अमेरिका पहुंच गए हैं बाकी की पेमेंट कर दें। 30 अक्तूबर को आरोपी रमेश व इसका लड़का रोहित करोड़ा आए और उससे 13 लाख रुपये ले गए।
आरोपियों ने अलग-अलग समय में उनसे 68 लाख 74 हजार रुपये ले लिए। 10 नवंबर को उसके बेटे भूपेंद्र का फोन आया और कहने लगा कि आरोपियों ने उनको बंधक बनाया हुआ है। पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए हुए हैं। वे मौका देखकर अपनी जान बचाकर निकल आए हैं। वापस मांगने पर आरोपियों ने जल्द पैसे देने की बात कही। बाद में आरोपी ने समझौता कर दोबारा सितंबर 2022 में भूपेंद्र को विदेश भेजने की बात कही और उसे इंडोनेशिया जकार्ता भेज दिया। वहां भी उसके बेटे को भूखा प्यासा रखा गया व टॉर्चर किया। अब आरोपियों से रुपये वापस देने की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया व पति, पत्नी और उनके बेटे ने उसे जान से मारने की धमकियां दी है। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रमेश विदेश में गया हुआ था, वह नेपाल की मार्फत दोबारा भारत में आ रहा था। जिसे नेपाल बॉर्डर पर काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



