Nuh Mewat News: बारिश से दो कमरे ढहे, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Desh Rojana
On

नूंह जिले के डूंगेजा गांव में  करीब सात बजे लगातार हुई बारिश के कारण एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 62 वर्षीय हारूनी मलबे में दब गईं, जबकि उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला।

मेवात: नूंह जिले के डूंगेजा गांव में  करीब सात बजे लगातार हुई बारिश के कारण एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 62 वर्षीय हारूनी मलबे में दब गईं, जबकि उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अब फिलहाल महिला अलवर उपचाराधीन है । महिला के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 11.42.58 PM (1)
ग्रामीण शाहबुद्दीन निवासी डूंगेजा ने बताया कि उनकी चाची हारूनी सुबह घर में बैठी थीं, तभी अचानक मकान ढह गया और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बचाई जा सकी। हादसे में घर का लाखों रुपये का घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।  ने बताया कि परिवार के पास कुल तीन कमरे थे, जिनमें से दो पूरी तरह गिर चुके हैं, जबकि तीसरा कमरा भी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराने थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी मरम्मत नहीं करवा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad