Palwal /Hathin News: हथीन क्षेत्र के 97 स्कूलों में कन्याओं के लिए बनेंगें 176 शौचालय ,दो करोड़ 64 लाख रुपए की धनराशि आवंटित
हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भेंट कर क्षेत्र के स्कूलों में कन्याओं के लिए शौचालयों के निर्माण की मांग की। विधायक की मांग पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ढांडा ने समग्र शिक्षा अभियान के उच्च अधिकारियों को इस विषय में दिशा निर्देश दिए।
हथीन। हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भेंट कर क्षेत्र के स्कूलों में कन्याओं के लिए शौचालयों के निर्माण की मांग की। विधायक की मांग पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ढांडा ने समग्र शिक्षा अभियान के उच्च अधिकारियों को इस विषय में दिशा निर्देश दिए।

विधायक की सिफारिश पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार ने हथीन खण्ड के 97 स्कूलों में कन्याओं के लिए शौचालयों के निर्माण योजना को स्वीकृति प्रदान कर धन आवंटित कर दिया है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि स्कूलों में कुल 176 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक शौचालय पर एक लाख 50 हजार रुपए का खर्चा आएगा। इसके लिए स्कूल प्रबन्धन कमेटियों को दो करोड़ 64 लाख रुपए की धनराशि आवंटित कर दी है। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए आए बजट का सदुपयोग हो। इसके लिए सम्बन्धित स्कूलों पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ढांडा एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर मांग की गई है कि सभी स्कूलों में चार दीवारी का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा आईटी लैब एवं साइंस लैब भी सभी स्कूलों में स्थापित किया जाए। जरूरत के हिसाब से शीघ्र ही बजट आवंटित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हथीन नगर में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि का अधिग्रहण कराकर कॉलेज का निर्माण शहर में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिद्धांत रूप में सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक हथीन विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाएं पाइप लाइन में थी। अब उनको फील्ड में उतारा जाएगा। सड़कों के निर्माण को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से पांच करोड़ रुपए का बजट शीघ्र ही पंचायतों को आवंटित किया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



