Kurukshetra News: आमजन अब ई-दिशा केंद्र के माध्यम मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान का कर सकते है भुगतान:एसपी चंद्रमोहन

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत अब आमजन अपने मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित हर प्रकार के चालान भुगतान ई-दिशा केंद्र के माध्यम से कर सकता है।

कुरूक्षेत्र: पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत अब आमजन अपने मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित हर प्रकार के चालान भुगतान ई-दिशा केंद्र के माध्यम से कर सकता है। अहम पहलू यह है कि पुलिस लाईन स्थित चालान भुगतान केंद्र को अब न्यू लघु सचिवालय प्रथम तल स्थित ई-दिशा केंद्र में स्थापित कर दिया गया है।

2

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए अब मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान के भुगतान व्यवस्था को ओर अधिक सरल बनाया गया है। इसके तहत अब नागरिकों को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान के भुगतान के लिए पुलिस लाईन जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब आमजन की सुविधा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुए किसी भी प्रकार के चालान के भुगतान के लिए ई-दिशा केंद्र में डेस्क स्थापित कर दिया गया है। वाहन चालक इस डेस्क के माध्यम से सरलता से अपने चालान का भुगतान कर सकते है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad