Faridabad News : जनसुनवाई शिविर में महापौर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

दयाल नगर में पानी की समस्या पर महापौर ने दिए निर्देश अधिकारी समय सारणी बनाकर दोनों टाइम हर घर तक पहुंचाये जल

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में आज महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई शिविर में करीब 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में आज महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई शिविर में करीब 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। b

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने निर्देश दिए कि अगली जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष  निगम के कॉन्फ्रेंस रूम में उपस्थित रहें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान सुनिश्चित किया जा सके और पेंडिंग समस्याओं की समीक्षा की जा सके। जनसुनवाई महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के साथ निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर जॉइंट कमिश्नर अमित मान, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह तथा कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान मौजूद रहे जबकि निगम के अन्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे। जनसुनवाई के दौरान दयाल नगर के नागरिकों ने अतिक्रमण, सीवर लाइन की सफाई तथा पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने से संबंधित शिकायतें महापौर के समक्ष रखीं। इस पर महापौर ने निर्देश दिए कि बूस्टिंग स्टेशन से क्षेत्र में सुबह और शाम दो बार पानी की आपूर्ति के लिए निर्धारित टाइम टेबल तैयार किया जाए, ताकि लोगों को तय समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। इसके अलावा डबुआ कॉलोनी के नागरिकों द्वारा सड़क के लेवल की जांच करवाने तथा पानी के टैक्स से संबंधित समस्या रखी गई। वहीं सेक्टर-8 मार्केट के पास बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या भी महापौर के समक्ष रखी गई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में गांव मछगर और चंदावली के नागरिकों ने ट्यूबवेल के कमरों के निर्माण की मांग रखी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में दयालबाग के साथ निकलने वाले नाले की सफाई की शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महापौर ने अधिकारियों को नाले की सफाई करवाने तथा दयालबाग क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना भी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे निगम प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज