Palwal News: अतिथि अध्यापकों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा मांगों का ज्ञापन

Desh Rojana
On

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में जिले के गेस्ट टीचर्स ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अध्यापक कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित हुए।

पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में जिले के गेस्ट टीचर्स ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अध्यापक कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी एवं शोषणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की तथा गेस्ट टीचर्स से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। बैठक के बाद गेस्ट टीचर्स और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

4
सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार लगातार कच्चे कर्मचारियों की भर्ती पर जोर दे रही है और स्थायी रोजगार देने के बजाय वर्षों से कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के हित में कोई नई नियमितीकरण नीति नहीं बनाई, जिससे हजारों कर्मचारी असुरक्षा के माहौल में कार्य करने को मजबूर हैं। 

गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे पिछले लगभग दो दशकों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी रोजगार से वंचित रखा गया है। उन्होंने सरकार से उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए गेस्ट टीचर्स को शीघ्र नियमित करने तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad