Palwal/Hodal News: हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने शहर में निकाला विरोध जुलूस
अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में विरोध जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ निकाला गया जुलूस नगर परिषद कार्यालय से शुरू कर ओल्ड जीटी रोड पुरानी सब्जी मंडी, गांधी चौक, रामलीला मैदान होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पर समाप्त किया जहां सफाई कर्मचारियों ने उनकी मांगें नहीं मानने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
होडल: अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में विरोध जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ निकाला गया जुलूस नगर परिषद कार्यालय से शुरू कर ओल्ड जीटी रोड पुरानी सब्जी मंडी, गांधी चौक, रामलीला मैदान होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पर समाप्त किया जहां सफाई कर्मचारियों ने उनकी मांगें नहीं मानने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल जारी रही है और हड़ताल होने के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं । मांगे नहीं मानने पर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने के कारण जहां शहरवासियों के घरों और दुकानों के सामने कूड़े के ढेर लगे है वही उन ढेरों से उठने वाली दुर्गंध से आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के नेता सुनील ने बताया कि हमारी सरकार से कुछ मांगे हैं जैसे की कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेके प्रथा बंद की जाए और आबादी के अनुसार शहर में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। सुनील ने कहा कि प्रदेश में हमारे सफाई कर्मचारी सांसद ,विधायक , मंत्रीयो के घरों पर लगभग 3000 से अधिक कर्मचारी तैनात किए हुए हैं उन्हें नगरपरिषदों को वापस किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार से हमारी कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन सरकार हमारी मांगे मानने को तैयार नहीं है कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई तो यह आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा

About The Author
संबंधित समाचार



