Faridabad News : मंझावली में अवैध निर्माण पर चला डीटीपी का पीला पंजा

Desh Rojana
On

फरीदाबाद जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी विभाग का पीला पंजा चलना बदस्तूर जारी है। यमुना से सटे गांव मंझावली में अपना अभियान जारी रख यहां विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर अपनी कार्रवाई जारी रखी।

बल्लभगढ़। फरीदाबाद जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी विभाग का पीला पंजा चलना बदस्तूर जारी है। यमुना से सटे गांव मंझावली में अपना अभियान जारी रख यहां विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर अपनी कार्रवाई जारी रखी। aफरीदाबाद के डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि वे और उनके अधिकारी लगातार उन सभी स्थान की तलाश कर रहे हैं जहां अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने इस अभियान को जारी रखते हुए उन्होंने यमुना से सटे बल्लभगढ़ के गांव मंझावली में 2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यहां तोड़फोड़ दस्ते में 10 डीपीसी, पांच बाउंड्री वॉल तथा चार स्ट्रक्चर को नेस्तनाबूत किया। उन्होंने कॉलोनी विकसित करने वाले उन सभी लोगों से एक बार फिर आग्रह किया है कि बिना मंजूरी लिए अवैध रूप से प्लाटिंग ना करें नहीं तो डीटीपी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad