Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, देशी कट्टा बरामद, टेलरिंग का काम करता है युवक

आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड पर, हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पुलिस

Desh Rojana
On

पंचकूला  पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं।

पंचकूला: पंचकूला  पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
 
illegal
 
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।
 
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad