Mewat News: विधायक मामन खान जनहित के मुद्दों की बजाए निजी हित वाले मुद्दों को उठाते हैं: पूर्व विधायक नसीम अहमद

कमीशन नहीं मिला तो अधिकारियों को बना रहे निशाना', भाजपा नेता नसीम अहमद का कांग्रेस विधायक मामन खान पर हमला

Desh Rojana
On

नूंह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर के बीच हुई तीखी नोकझोंक का विवाद अब और गहराता जा रहा है। बैठक के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर कई गंभीर आरोप लगाए

मेवात।नूंह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर के बीच हुई तीखी नोकझोंक का विवाद अब और गहराता जा रहा है। बैठक के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना होता है, क्योंकि जनता उन्हें अपनी आवाज बनने के लिए चुनकर भेजती है।
 
bjp maman12
पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान जनता के हितों से जुड़े मुद्दों के बजाय व्यक्तिगत हितों के मुद्दे उठाते हैं। कष्ट निवारण समिति की बैठक में जिस जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत विधायक मामन खान कर रहे थे, उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि वह अधिकारी उनकी विधानसभा में कार्यरत है या नहीं। नसीम अहमद ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक को या तो होश नहीं रहता या फिर वे नशे की हालत में रहते हैं।
 
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कथित तौर पर कांग्रेस विधायक को कमीशन नहीं देते, इसलिए वह लगातार विभाग के अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामन खान ने अपने इंटरनेट मीडिया पेज पर दावा किया कि उन्होंने 20 जुलाई 2026 को संबंधित एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी थी, जबकि उस एसडीओ की पोस्टिंग ही 22 जुलाई 2026 को फिरोजपुर झिरका में हुई थी। ऐसे में उनकी शिकायत तथ्यों से मेल नहीं खाती।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में 263 करोड़ रुपये की रेनीवेल परियोजना को मंजूरी मिली थी, जिसका उद्देश्य फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के 80 गांवों तक पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया है। कैंसर जैसा गंभीर विषय मेवात के लिए बेहद संवेदनशील है, इसलिए इस पर राजनीति या भटकाव की बजाय पूरी गंभीरता के साथ काम किया जाना चाहिए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad