Faridabad News : उत्तराखण्ड में लगातार तीसरी बार लहराएगा भाजपा का परचम: भरत सिंह चौधरी

Desh Rojana
On

उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम, उद्यम एवं खादी ग्रामोधोग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा है कि उत्तराखण्ड में अगले साल होने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।

फरीदाबाद। उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम, उद्यम एवं खादी ग्रामोधोग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा है कि उत्तराखण्ड में अगले साल होने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। उन्हें इस बात का गर्व है कि नरेन्द्र मोदी जैसे देश के यशस्वी नेता हमारे प्रधानमंत्री है, क्योंकि 12 साल में देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। वहीं उत्तराखण्ड सहित देश प्रगति की राह पर है। a

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी हमेशा पंडि़त नेहरू व इंदिरा गांधी के नाम पर चुनाव लड़ती रही है, मगर आज कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है कि कांग्रेस उस पर चुनाव लड़ सकें। भरत सिंह चौधरी पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना के गांव अनंगपुर स्थित फार्म हाऊस पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने अपने ग्रामीणों व मौजिज सरदारी के साथ कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का फूलों व शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में तीसरी बार भाजपा का परचम लहरेगा और पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बन प्रदेश की कमान संभालेगे, क्योंकि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड में युद्धस्तर पर विकास हो रहे है। वहीं पर्यटन को भी भारी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धामी सही मायने में उत्तराखण्ड के विकास पुरूष बनकर उभरे है तथा दो योजना के मुख्यमंत्री काल में रिकार्ड तोड़ विकास किए गए है। जिससे आम जन मानस का विश्वास भाजपा सरकार के प्रति और बढ़ा है और महिलाओं व युवाओं के हितार्थ लागू की गई योजनाओं ने युवाओं व महिलाओं के दिलों में मुख्यमंत्री की विशेष छवि बनकर उभरी है। जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुुनाव में मिलेगा। दिल्ली व देश भर में चल रहे छात्र व युवा आन्दोलनों का उत्तराखण्ड के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि उत्तराखण्ड की जनता पूरी तरह से शिक्षित है और वहां के नागरिक इन बातों में आने वाले भी नहीं है। भरत सिंह चौधरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना की प्रंशसा करते हुए कहा कि मंगलौर विधानसभा चुनाव में मात्र कुछ मतों से पराजित हुए करतार भड़ाना ने मंगलौर के लोगों का दिल जीतने का काम किया है और चुनाव हारने के बावजूद वह एक विधायक से भी आगे बढक़र लोगों के बीच रहकर उनके विकास व सामाजिक मुद्दों को हल करवाने का काम किया है।

जिससे इनकी विकासपरक व सामाजिकता एवं भाईचारे की सोच निकल कर आई है। जिसका असर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में विशेष जाति वर्ग के लोगों में भी देखने को मिल रहा है और आज वह वर्ग भी पछतावा महसूस कर रहा है। इस वर्ग के लोगों का भी करतार भड़ाना के प्रति दिख रहा विशेष स्नेह व प्यार से उन्हें उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मंगलौर में भी कमल खिलेगा। श्री भड़ाना ने इस अवसर पर कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कोई सानी नहीं है। उन्होंने भी मंत्री भरत सिंह चौधरी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि तीसरी बार उत्तराखण्ड में धामी सरकार। इस अवसर पर मोहना मार्किट कमेटी के चेयरमैन संदीप टोंगर, ओमपाल टोंगर, वेद भड़ाना, पार्षद वीरेन्द्र भड़ाना, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, आजाद भड़ाना पाली, मधु भड़ाना, रविदत्त गुरूजी, गिर्राज भड़ाना पाली, वीरपाल दरोगा, मनोज महाशय, सुरेन्द्र कारना पलवल, भाजपा नेता पम्पी भड़ाना, दरोगा भाटी सहित गांव की सरदारी मौजूद रही।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad