Palwal/ Hathin News: 16 करोड़ रुपए के बजट से बनेगीं नई सड़कें
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में कई सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हथीन।स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में कई सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 70 हजार की आबादी को सीधा लाभ होगा। मलाई अलालपुर रोड,अंधरोला रोड,भूड़पुर रोड आदि का निर्माण कराया जाएगा। सम्बन्धित रोड वर्षों से जर्जर पड़े थे। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मलाई अलालपुर रोड पर बरसात के दिनों में भारी जल भराव हो जाता था। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित सड़कों के निर्माण के लिए बजट आवंटित हो चुका है। उन्होंने बताया कि नहरी पटरियों के रोड के निर्माण से भी लोगों को वैकल्पिक सड़क मिलेगी। इससे कनेक्टविटी भी बढ़ेगी। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन के विभिन्न गांवों में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराए जाएंगे। जो पंचायते मिनी खेल स्टेडियमों के लिए भूमि उपलब्ध करायेगीं उनके गांवों में स्टेडियमों का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बाढ़ बचाव उपायों के लिए 86 नलकूप लगाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए शीघ्र ही बजट आवंटित कर दिया जाएगा। बरसाती पानी को ट्यूबवेलों के माध्यम से निकालकर ड्रेन के माध्यम से निकाला जाएगा। जिससे हथीन को बाढ़ मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



