Hathin Palwal News: जलाभिषेक यात्रा के चलते डीएसपी ने ली प्रबुद्धजनों ,सरपंचों की बैठक

Desh Rojana
On

जलाभिषेक यात्रा को लेकर डीएसपी रत्नदीप बाली ने शनिवार को कार्यालय  में शांति समिति से जुड़े प्रबुद्धजनों एवं सरपंचों एवं पंचों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों   को एकजुट होकर शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए सहयोग करना चाहिए।

हथीन: जलाभिषेक यात्रा को लेकर डीएसपी रत्नदीप बाली ने शनिवार को कार्यालय  में शांति समिति से जुड़े प्रबुद्धजनों एवं सरपंचों एवं पंचों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों   को एकजुट होकर शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग अलर्ट मोड़ पर है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व शांति सद्भावना में बाधा बनेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  उन्होंने कहा कि हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखने   के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-01 at 11.57.43 PM
हथीन डीएसपी रत्नदीप बाली जलाभिषेक यात्रा के लिए प्रबुद्धजनों की बैठक लेते हुए
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad