Palwal News : महाविद्यालय की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने किया पौधारोपण
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल में पौधारोपण अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की एनसीसी गर्ल्स यूनिट के अंतर्गत किया गया।
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल में पौधारोपण अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की एनसीसी गर्ल्स यूनिट के अंतर्गत किया गया। 
इस समारोह में महाविद्यालय की एनसीसी गर्ल्स विंग के करीब पच्चीस कैडेट्स के साथ साथ महाविद्यालय के स्टाफ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एनसीसी गर्ल्स विंग की ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि यह समारोह उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला हरियाणा के गाइडलाइंस के आधार पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है, जिसके अनुसार विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय को कम से कम ढाई सौ पौधे लगाने हैं और हमारा महाविद्यालय प्रयास रत है ,कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान देंl सभी कैडेट्स ने करीब महाविद्यालय में पच्चीस से तीस पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प भी लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने भी सभी कैडेट्स को वृक्षारोपण के अनगिनत लाभ बताते हुए यह बताया कि उनको पौधारोपण का कार्य अपने दैनिक जीवन में निरंतर करना चाहिए। साथ ही साथ हम जो पौधा लगाएं, हमें उसके विकास का भी पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए। सभी कैडेट्स ने मिलकर वृक्षारोपण कर पृथ्वी माँ को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में युवा रेड क्रॉस की प्रभारी डॉ रुचि शर्मा, डॉ॰ राजबीर व डॉ रणबीर का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर विनीता, कॉरपोरल कोमल, दुर्गा, लांस कॉरपोरल किरन, हिमांशी, निशा साथ ही कैडेट यशिका, वंदना, हिमांशी, डॉली, ईशा व एनसीसी क्लर्क मिस्टर सुनील का विशेष योगदान रहा। पौधों को सफलतापूर्वक लगाने में माली मांगे, राजेश और राहुल का भरपूर सहयोग रहा।

About The Author
संबंधित समाचार



