Hathin Palwal News: जलाभिषेक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत सम्मान करें

Desh Rojana
On

स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने मेवात के लोगों से अपील की है कि तीन अगस्त को आने वाले जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान करें।  शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जन संवाद में विधायक ने कहा कि सदियों से मेवात का इलाका शांति एवं सर्वधर्म सद्भावना का क्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा कि  तीन अगस्त को  जलाभिषेक यात्रा का इलाके के लोग गरिमामय ढंग से स्वागत कर मेहमाननवाजी की मिसाल पेश करेंगें। 

हथीन: स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने मेवात के लोगों से अपील की है कि तीन अगस्त को आने वाले जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान करें।  शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जन संवाद में विधायक ने कहा कि सदियों से मेवात का इलाका शांति एवं सर्वधर्म सद्भावना का क्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा कि  तीन अगस्त को  जलाभिषेक यात्रा का इलाके के लोग गरिमामय ढंग से स्वागत कर मेहमाननवाजी की मिसाल पेश करेंगें।

WhatsApp Image 2026-08-01 at 11.25.18 PM

विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि जो श्रद्धालु हथीन क्षेत्र से गुजरेंगे उनका भी स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाईचारे के संकल्प को  हर कीमत पर जारी रखा जाएगा।  जन संवाद कार्यक्रम में विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करने के लिए 78 करोड़ रुपए की योजना पर काम चल रहा है। बाढ़ के पानी की निकासी के लिए क्षेत्र में 86 बोरवेल लगाए जाएंगे। जिससे पानी की निकासी करके  खरीफ एवं रबी फसलों की बिजाई कराई जाएगी।  उन्होंने कहा कि  कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज  एवं हथीन में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया गया है। शीघ्र ही दोनों परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण एवं धन आवंटन का काम शुरू करा दिया जाएगा। विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने कहा कि  हथीन नगर में आधुनिक सब्जी मंडी  की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है । भूमि का चयन किया जा रहा है। चयन होते ही निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथीन अनाज मंडी का विस्तार भी किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad