Nuh Tawdu News: ब्रज मंडल यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट: डीएसपी के नेतृत्व में शहर व गांवों में निकला फ्लैग मार्च, शांति की अपील
नूंह जिले में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली 'ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा' को शांतिपूर्ण, सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए तावड़ू पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से शनिवार को डीएसपी अभिमन्यु लोहान की अगुवाई में पुलिस बल ने तावड़ू शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
तावड़ू: नूंह जिले में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली 'ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा' को शांतिपूर्ण, सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए तावड़ू पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से शनिवार को डीएसपी अभिमन्यु लोहान की अगुवाई में पुलिस बल ने तावड़ू शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला।

डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में धरातल पर उतरी पुलिस टीम: डीएसपी अभिमन्यु लोहान के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में निकले इस फ्लैग मार्च में क्षेत्र के सभी प्रमुख थानों के प्रभारी, सीआईए टीम और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। डीएसपी अभिमन्यु लोहान खुद अग्रिम पंक्ति में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते दिखे, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ा और स्थानीय निवासियों में भी प्रशासन के प्रति गहरा विश्वास जागा।
इस दौरान डीएसपी अभिमन्यु लोहान नेतृत्वकर्ता में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मोहम्मदपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार,
सीआईए थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप हुड्डा, कोरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र एवं भारी पुलिस बल
बाजारों से लेकर गांवों तक पैनी नजर, यह फ्लैग मार्च तावड़ू शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुए देहात क्षेत्र के गांवों तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के जरिए संदेश दिया गया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
आपको बता दे कि क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री या अफवाह फैलाने वालों पर हमारी पैनी नजर है और किसी भी असामाजिक तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा।
डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने पुलिस प्रशासन की आमजन से अपील अफवाहों पर न दें, ध्यान नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। शांति और सौहार्द बनाएं रखें, सभी क्षेत्रवासी आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
तत्काल दें सूचना, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। डीएसपी अभिमन्यु ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



