Narnaul News: जिला बार एसोसिएशन नारनौल चुनाव, प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

Desh Rojana
On

जिला बार एसोसिएशन नारनौल के 11 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। प्रधान पद के लिए विजयपाल सिंह, संतोख सिंह यादव और नित्यानंद यादव ने नामांकन किया। 

नारनौल: जिला बार एसोसिएशन नारनौल के 11 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। प्रधान पद के लिए विजयपाल सिंह, संतोख सिंह यादव और नित्यानंद यादव ने नामांकन किया। उपप्रधान पद के लिए राजबाला यादव और प्रज्ञा ने नामांकन दाखिल किया।

WhatsApp Image 2026-08-28 at 11.26.32 AM (1)

सेक्रेटरी पद के लिए साकेत मुक्कड़, सुगन सिंह, जय भगवान यादव और हरेंद्र लांबा ने नामांकन किया। वहीं ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए प्रियंका का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ। ट्रेजर पद के लिए राहुल भगवदिया, यश गोयल ऑडिटर के लिए परमेंद्र यादव एवं अश्वनी लाइब्रेरियन के लिए विजेंद्र चंदेल देवेंद्र कुमार विकास लाठर ने नामांकन दाखिल किया।

चुनाव अधिकारी करण सिंह भोजावासीय, ललित तंवर और मुकेश सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि 31 अगस्त को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसी दिन नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि भी होगी। नामांकन वापसी के बाद मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन की मतदाता सूची अनुसार 1020 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे तथा अपना मत डालेंगे और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad