Faridabad News : अग्रवाल ग्लोबल कॉलेज मीरापुर में शिक्षक दिवस का आयोजन 

Desh Rojana
On

अग्रवाल ग्लोबल कॉलेज मीरापुर में शिक्षक दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य रूप में किया गया। देवेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, अग्रवाल महाविद्यालय गर्वनिंग बॉडी एवं दिनेश कुमार गुप्ता महासचिव, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ गर्वनिंग बॉडी  की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में अनेक विशेष दिवसों के मध्य प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस का आयोजन भी किया जाता है।

अग्रवाल ग्लोबल कॉलेज मीरापुर में शिक्षक दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य रूप में किया गया। देवेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, अग्रवाल महाविद्यालय गर्वनिंग बॉडी एवं दिनेश कुमार गुप्ता महासचिव, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ गर्वनिंग बॉडी  की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में अनेक विशेष दिवसों के मध्य प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस का आयोजन भी किया जाता है। b

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश कुमार अग्रवाल  प्रमोटर और ग्रुप चेयरमैन ऑफ़ डायनेमिक ग्रुप) और सम्मानित अतिथि डॉ रविंद्र कुमार गुप्ता प्रोफेसर पीजी डीएवी कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के साथ साथ अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष डॉ वासुदेव, कोषाध्यक्ष प्रवीण मित्तल एवं अन्य सदस्य महेंद्र गोयल, अशोक मित्तल, जय प्रकाश, विजय गुप्ता के साथ अमित गोयल सेक्रेटरी, अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 ), जीएल मित्तल सेक्रेटरी, अग्रवाल पब्लिक स्कूल मछगर  एवं राजीव गुप्ता सेक्रेटरी, अग्रवाल पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ विंग 2 भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन की परंपरा, अतिथि स्वागत के साथ हुआ। अग्रवाल स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से की गयी। अग्रवाल महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सीएस वशिष्ट के स्वागत कथन के साथ हुआ। उन्होने सभी का अभिवादन करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अवसर पूरे अग्रवाल परिवार को एक मंच पर लाने का विशेष दिन है और सभी के सहयोग से निश्चय ही शिक्षा के क्षेत्र में सभी अग्रवाल संस्थान निश्चय ही बुलंदियों को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम  मुख्य अतिथि नरेश कुमार अग्रवाल ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभवों को सांझा किया और कहा कि एक विद्यार्थी जब कॉलेज की दहलीज पर कदम रखता है तो उसके सपने बड़े होते हैं। यह हमारे शिक्षक ही हैं जो अपनी मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से उन सपनों को पंख देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बेहतरीन संस्थान को ऊँचे मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। सम्मानित अतिथि प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता ने कहा कि एक प्रोफेसर होने के नाते में हर दिन युवाओं के सपनों और उनकी ऊर्जा को करीब से देखता हूं। स्कूल और कॉलेज स्तर पर जो बुनियादी शिक्षा हमारे शिक्षक देते हैं वही आगे चलकर देश के बड़े-बड़े विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों में अनुसंधान का आधार बनती है। इसलिए प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक हर शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी बड़े शैक्षणिक संस्थान की पहचान उसकी इमारतो से नहीं बल्कि वहां के शिक्षकों के ज्ञान और समर्पण से होती है क्योंकि शिक्षक केवल पढाता नहीं है बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करता है। अपनी आगामी योजना को बताते हुए उन्होंने कहा कि अग्रवाल कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाना केवल प्रशासनिक कदम नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं को वैश्विक स्तर की उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का हमारा दृढ़ संकल्प भी है। अग्रवाल महाविद्यालय महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने अतिथि स्वागत और शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मशीन केवल जानकारी दे सकती है परंतु सही ज्ञान और दिशा केवल एक गुरु ही प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रवक्ताओं एवं अध्यापकों के साथ शिक्षणेतर विभाग को उनकी विशेष उपलब्धियों और सेवाओं के लिए सम्मानित करना भी रहा। इस अवसर पर अग्रवाल विद्यालय से मिस मोहिनी तिवारी, मिस मोनिका कथूरिया, मिस सुमनलता, खुबी राम, कृष्ण कुमार को एवं अग्रवाल कॉलेज से डॉ प्रियंका सहरावत, डॉ सचिन गर्ग, राकेश कुमार, अग्रवाल बीएड कॉलेज से डॉ राजेन्द्र प्रसाद ,अग्रवाल लॉ कॉलेज से डॉ नीरू गुप्ता, गैर शैक्षणिक विभाग से जया गर्ग, नविका खुराना, भृगु नाथ श्रीवास्तव सम्मानित किये गए। हर्षोल्लास से भरे माहौल के बीच डॉ नीरू मंगला वाइस प्रिंसिपल, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, डॉ सचिन गर्ग इंचार्ज,अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, सुबेश पांडे प्रिंसिपल अग्रवाल बीएड कॉलेज बल्लभगढ़, मिस सुमनलता कार्यवाहक प्राचार्या अग्रवाल पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़, मिस रचना भल्ला प्राचार्या अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर 3, मिस उपासना शर्मा प्राचार्या अग्रवाल पब्लिक स्कूल मछगर ने भी अपनी शुभकामनाएँ देते हुए अपने विचारो और अनुभवों को सांझा किया और आगामी सुनहरे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मंच संचालन का सफल कार्य डॉ सुप्रिया ढांडा द्वारा किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad